नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में है सब चंगा : योगी आदित्यनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। अब नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में है सब चंगा। यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। उन्होंने सपा और बसपा पर हमला करते हुए कहा कि पहले प्रदेश की पहचान तमंचे से होती थी, खुलेआम बाजारों में तड़ातड़ गोलियां चलती थीं, व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाती थी।

शोहदों का आंतक था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। प्रदेश की पहचान अब स्मार्ट सिटी के रूप में होती है। व्यापारियों से रंगदारी से नहीं मांगी जा रही,बल्कि उनको योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने नगर निकाय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए सहयोग मांगते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। अब इसमें तीसरा इंजन जोड़ने की जरूरत है। जिससे शहरों का विकास अच्छी तरह से हो सके। उन्होंने कहा कि ढोलक बजाकर माफिया को रसातल में पहुंचाने का काम किया। मुख्यमंत्री सोमवार को अमरोहा-जोया मार्ग पर नई प्रस्तावित पुलिस लाइन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

नगर निकाय चुनाव में पहली बार मुख्यमंत्री ने जनसभा की है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर लगने वाले तिगरी गंगा मेला को  डबल इंजन की सरकार ने राजकीय मेले का दर्जा दिया। अब यह मेला महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। अमरोहा कलाकृतियों के लिए विख्यात है।

यहां की पहचान ढोलक से होती है और सरकार ने एक जिला एक उत्पाद के तहत काम किया। उन्होंने कहा पहले प्रदेश दंगा और उपद्रव के लिए पहचाना जाता था, लेकिन अब विकास के लिए पहचाना जाता है। जिस तरह से एक जिला एक उत्पाद पर काम किया, उसी तरह से वन डिस्टटिक वन मेडिकल कालेज के लिए काम किया जा रहा है। जनता को बिना किसी भेदभाव के लिए सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। 

उन्होंने सपा और बसपा पर हमला करते हुए कहा पहले इनकी सरकार में इनके लोग तमंचा लेकर घूमते थे और दुकानदारों से रंगदारी मांगते थे, पहले यही प्रदेश की पहचान थी। उन्होंने लोगों से  कहा कि इस तरह की पहचान चाहिए या विकास वाली सरकार चाहिए। विकास वाली सरकार चाहिए तो नगर निकाय चुनाव सभी पार्टी उम्मीदवारों को जीताकर भेजने का काम करें और तीसरा इंजन जोड़े। इससे शहरों में विकास ज्यादा होगा, पहले शहरों में गंदगी पसरी रहती थी, लेकिन अब शहर स्मार्ट  हो रहे हैं।

अमरोहा से गंगा एक्सप्रेस निकाला जा रहा है, जिससे जिले का और विकास होगा, दिल्ली, मेरठ, प्रयागराज और लखनऊ की दूरी कम होगी। इसके अलावा एक एक्सप्रेस वे भारत सरकार की मदद से गोरखपुर से शामली तक बनवाया जाएगा। यह भी अमरोहा से ही निकलेगा। इससे विकास को और पंखे लगेंगे। लोगों को विकास दिया है ,सुरक्षा का माहौल दिया। सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के  लिए सभी लोगों को दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: ईद उल फितर की नमाज पढ़ाने को लेकर तनाव, पुलिस ने 32 को किया पाबंद

संबंधित समाचार