संभल: चुनावी चेकिंग में वाहन से मिले छह लाख रुपये जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलारी-सिरसी मार्ग पर स्टेटिक सर्विलांस टीम ने की वाहन चेकिंग, जांच पड़ताल के बाद कोषागार में जमा कराई गई रकम

संभल, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव को लेकर स्टेटिक सर्विलांस टीम ने सिरसी क्षेत्र में वाहन चेकिंग की। इसमें छह लाख रुपये मिले। वाहन सवार दो लोगों द्वारा रकम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा सकी। जांच पड़ताल के बाद रकम जब्त करते हुए कोषागार में जमा करा दी गई।

स्टेटिक सर्विलांस टीम के प्रभारी असद जावेद कर्मचारियों के साथ सोमवार को बिलारी-सिरसी मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। एक वाहन की चेकिंग में छह लाख रुपये बरामद हुए। वाहन में सवार मुशाहिद हुसैन निवासी गांव रतुपुरा और इरफान निवासी गांव महमूदपुर बिलारी के पास निर्धारित मानक से अधिक धनराशि थी।

वाहन सवारों द्वारा रकम के श्रोत और उसके प्रयोग का कोई कारण बताने में असमर्थता जताई गई। वह धनराशि के संबंध में कोई वैध अभिलेख पेश नहीं कर सके। जांच-पड़ताल की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

ये भी पढ़ें:- कूटनीतिक सहयोगी खोने के कगार पर ताइवान, अब भी वैधता की खोज जारी

संबंधित समाचार