मुरादाबाद: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गन्ने के खेत में खींच ले गए, ग्रामीणों के आ जाने पर भागे, पीड़िता ने पुलिस और जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के सुरजननगर रोड पर स्थित गांव की युवती से दो युवकों ने जंगल में हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 
 
युवती ने कोतवाली पुलिस और जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि वह सोमवार को अपराह्न तीन बजे अपने खेत पर गन्ने की छिलाई कर रही थी।  तभी गांव के दो युवक वहां आए और उससे अश्लील हरकतें करने लगे। दोनों उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले गए और हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। 

युवती के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जिस पर आरोपी उसे और उसके परिवार को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवती का आरोप है कि चार माह पूर्व  भी इन्हीं युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी, लेकिन ग्राम प्रधान और पंचायत ने समझौता करा दिया था। इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। युवती ने पुलिस और जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पुलिस का मुखबिर बताकर युवक को पीटा, चार पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार