मुरादाबाद : पुलिस का मुखबिर बताकर युवक को पीटा, चार पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस का मुखबिर बताकर एक युवक को बेरहमी से पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मैनाठेर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है।

आरोपियों में से तीन सगे भाई हैं। मैनाठेर थाना क्षेत्र में ताहरपुर गांव निवासी कादिर ने तहरीर दी। बताया कि रविवार को गांव के ही सुबाहन, मेहरबान व नवाब के अलावा नाजिम ने उसे बेरहमी से पीटा। गाली गलौज करते हुए आरोपियों ने कहा कि तू पुलिस का मुखबिर है। थाने की मुखबरी करता है। 

राहगीरों के हस्तक्षेप से उसकी जान बची। आरोप है कि हमलावरों ने घर तक पीछा करते हुए उसकी पिटाई की व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मैनाठेर मनोज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- संभल: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इमाम की मौत

संबंधित समाचार