संभल : पांच बीघा जमीन के लिए बहनोई के साथ मिलकर की थी भाई की हत्या, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। बहजोई के युवक की रजपुरा थाना क्षेत्र में गला दबाकर हत्या करने का रजपुरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पांच बीघा जमीन के लिए बड़े भाई ने ही बहनोई के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।
रजपुरा क्षेत्र में डुप्टाकला गांव के नजदीक जंगल में 16 मार्च को एक युवक का शव मिला था। 

मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय दीपक निवासी खजरा खाकम थाना बहजोई के रूप में उसके पिता रामकिशोर ने की थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। पिता ने रंजिश से इंकार किया था। इसलिए हत्यारों का पता लगाने की चुनौती पुलिस के सामने थी। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गहन पड़ताल से पता चला कि हत्यारा दीपक का बड़ा भाई झम्मन व बहनोई मुकेशचंद्र हैं। पुलिस ने झम्मन व मुकेशचंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने जुर्म कबूल लिया।

पांच बीघा जमीन के लिए ली भाई की जान
रजपुरा। थाना प्रभारी ने बताया कि झम्मन ने पूछताछ में बताया कि उसके भाई दीपक के हिस्से में पांच बीघा जमीन आ रही थी। उसने सोचा था कि दीपक को रास्ते से हटा दिया जाये तो दीपक की जमीन उसे मिल जायेगी। बताया कि उसने अपनी योजना में बहनोई मुकेशचंद्र को शामिल कर लिया। योजना के तहत 11 मार्च को दीपक को बहाने से बाइक पर बैठाकर ले गए और डुप्टाकला गांव के निकट उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्यारोपी बोला चोरी करता था छोटा भाई 
रजपुरा। झम्मन ने पुलिस को बताया कि दीपक चोरी करता था। कई बार उसे समझाया था लेकिन वह नहीं माना। गांव के लोग भी इस बात को जानते थे। इसीलिए दीपक की हत्या करते समय यही सोचा था कि लाश मिलेगी तो लोग यही सोचेंगे कि साथ के चोरों ने उसे मार दिया होगा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत दर्ज

संबंधित समाचार