बरेली: झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, 10 साल के बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से कक्षा पांच के छात्र की मौत हो गई। उसके बाद परिवार वालों ने झोलाछाप की दुकान पर जाकर हंगामा किया। पुलिस ने परिवार के लोगों को किसी तरह शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना …

बरेली,अमृत विचार। झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से कक्षा पांच के छात्र की मौत हो गई। उसके बाद परिवार वालों ने झोलाछाप की दुकान पर जाकर हंगामा किया। पुलिस ने परिवार के लोगों को किसी तरह शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही झोलाछाप अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया है।

भमोरा थाना क्षेत्र के गहर्रा गांव निवासी किसान सोहनलाल का 10 साल का बेटा अरुण गांव के स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार की शाम को उसे बुखार आने पर कटका भरत रोड पर बैठने वाले एक झोलाछाप को दिखाया। आरोप है झोलाछाप ने उसे भर्ती करने के बाद बोतल चढ़ाकर चार इंजेक्शन लगा दिए, जहां 15 मिनट बाद उसकी मौत हो गई।

बच्चे की मौत के बाद परिवार वालों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने से पहले झोलाछाप दुकान में रखी दवाओं को जलाकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। अरुण तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मौत के बाद उसकी मां खेमवती का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार