बरेली: बीडीए बनाएगा कॉलोनी, मनरेगा से पर्यावरण का होगा संरक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। बदायूं रोड पर बीडीए की प्रस्तावित कालोनी रामजानकी पुरम में पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी डीसी मनरेगा गंगाराम को दी गई है। मनरेगा मद से यहां करीब ढाई हजार पौध लगाए जाएंगे। सीडीओ जग प्रवेश के निर्देश पर विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

डीसी मनरेगा गंगाराम वर्मा ने बताया कि रामगंगा पुल के पार बीडीए रामजानकी पुरम के नाम से नई कॉलोनी विकसित करने जा रहा है। यहां पीपल, बरगद, पाकड़ समेत कई तरह के 12 से 15 फीट लंबे पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सरकारी नर्सरी के संचालकों से वार्ता चल रही है। हालांकि, इस लंबाई के पौधे निजी नर्सरी पर ही मिलने की बात सामने आई है। इसके लिए कोई टेंडर प्रक्रिया नहीं होनी है। शासन से तय रेट के आधार पर पौधे खरीदने के साथ ही जल्द ही इनके रोपण की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: पूरे विद्यालय का जिम्मा एक शिक्षक पर, कैसे संवरेगा बच्चों का भविष्य

संबंधित समाचार