रायबरेली: टूटकर जमीन पर गिरे बिजली के एचटी लाइन की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोहनिया ( रायबरेली) अमृत विचार। तूफान में टूटकर जमीन पर गिरे एचटी लाइन के विद्युत तार की चपेट में आकर एक 10 वर्षीया बालिका की मौत हो गई है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय सहिजन का है। सोमवार की शाम को आए तेज तूफान के कारण गांव के बगल से निकली लक्ष्मी गंज फीडर की एचटी लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया था। मंगलवार की प्रातः गांव के बाबूलाल की 10 वर्षीय पुत्री अंशिका दो अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर आम के फल बीनने के लिए गई हुई थी। 

मासूम बच्ची ने नीचे गिरे विद्युत तार की अनदेखी की और उसके चपेट में आ गई। जिसके कारण वह अचेत होकर गिर गई। उसे जमीन पर गिरा देख उसके साथ गए दोनों बच्चे भागकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को पूरी घटना बताई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा तो बालिका की मौत हो चुकी थी।

मामले की सूचना बिजली विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना पाकर गांव पहुंचे बिजली और पुलिस के अधिकारियों ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बलरामपुर हॉस्पिटल से निजी अस्पताल शिफ्ट हुआ मरीज, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

संबंधित समाचार