UP Board Exam Result: हरदोई के आधा दर्जन विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में पाया स्थान
हरदोई। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नतीजे मंगलवार दोपहर जारी कर दिए गए जारी नतीजे में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जिले के 6 छात्र छात्राओं ने नाम रोशन किया है। हाई स्कूल में निखिल कुमार ने प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। राम लाल सिंह पब्लिक स्कूल माधौगंज में पढ़ने वाले निखिल को 97.17 अंक प्राप्त हुए हैं।
इसी विद्यालय के राज वर्मा ने प्रदेश में सातवां स्थान पाया है। उनको 582 अंक प्राप्त हुए हैं 97% नंबर लाकर वह प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर है। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विष्णुपुरी हरदोई की छात्रा अंजली यादव ने 96.97% अंक प्राप्त कर हाई स्कूल की प्रदेश टॉप टेन सूची में आठवां स्थान पाया है।
इसी प्रकार इंटरमीडिएट में दर्शन लाल वर्मा इंटर कॉलेज ईश्वरपुर साईं की रिया पटेल ने प्रदेश में सातवां स्थान पाया है इन्होंने 481 अंक प्राप्त किए हैं। प्रदेश सूची में आठवां स्थान शिवांगी मिश्रा ने हासिल किया वह रामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कॉलेज मलिहामऊ की छात्रा है। इनको 500 में 480 अंक प्राप्त हुए। आठवें स्थान पर ही दर्शन सिंह इंटर कॉलेज ईश्वरपुर साईं की मनीषा द्विवेदी हैं। इन्होंने 500 में 480 अंक प्राप्त किए।
यह भी पढ़ें:-UP Board Result 2023: बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को CM योगी ने दी बधाई, होंगे सम्मानित
