लखीमपुर-खीरी: भूसा भरे डनलप में बाइक घुसने से तीन युवकों की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना शारदानगर क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित बाइक सामने से आ रहे भूसे से भरे डनलप में घुस गई। हादसे के समय बाइक पर चार युवक सवार थे। इसमें तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि चौथा बाइक सवार युवक और डनलप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।  सूचना पर पहुंची शारदानगर पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

खीरी थाना क्षेत्र के गांव सरसवां निवासी मोनू सिंह पुत्र नरेश सिंह (22) अखिलेंद्र बहादुर सिंह पुत्र राम कुमार सिंह (21) विनय सिंह पुत्र पुष्पेंद्र सिंह (20) अपने रिश्तेदार संगम कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी लाहौरी नगर थाना कोतवाली सदर के साथ एक ही बाइक से शारदा नगर गए हुए थे। चारों देर रात बाइक से सरसवां वापस लौट रहे थे। शारदा नहर पटरी पर शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव अटकोहना  के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे भूसे से भरे डनलप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक सवार चारों युवक डनलप के नीचे घुस गए। हादसे में बाइक सवार मोनू सिंह, अखिलेंद्र बहादुर सिंह और संगम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। 

हादसे में डनलप चालक भी घायल हुआ है। उसकी पहचान कृष्ण कुमार निवासी गौरतारा कोतवाली सदर के रूप में हुई है। कुछ देर बाद हादसा की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए और सूचना शारदानगर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कृष्ण कुमार व विनय को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें चीख पुकार मच गई। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: गश्त कर रहे सिपाही पर बदमाशों ने झोंका फायर, घायल

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव