UP Board Result 2023: हाईस्कूल में दिव्यांशी आठवें स्थान पर, महिलाओं के उत्थान के लिए सिविल सेवा में जाना चाहती
UP Board Result 2023 फतेहपुर की दिव्यांशी हाईस्कूल में आठवें स्थान पर रहीं।
UP Board Result 2023 फतेहपुर में हाईस्कूल में दिव्यांशी आठवें व इंटर में फतेहपुर के प्रियांशु व खुशी टॉप तीन की सूची में रहीं। वहीं, टॉप छात्रों में देश सेवा करने का जज्बा।
फतेहपुर, अमृत विचार। UP Board Result 2023 यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2023 में जिले का एक बार भी सिक्का चला। इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम के प्रियांशू उपाध्याय व खुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। हाई स्कूल की टॉपर सूची में खागा तहसील क्षेत्र के शहबाजपुर एसबीएमआईसी की दिव्यांशी अवस्थी ने आठवां स्थान पाया।

उधर, परीक्षा परिणाम की उत्सुकता का नजारा साइबर कैफे में भी देखने को मिला। डेढ़ बजे के बाद माकूल परिणाम हासिल करने वाले परीक्षार्थी जगह जगह जश्न मनाते नजर आए। घरों में पहुंचे लोगों को मुह मीठा कराया गया। शिक्षण संस्थान परिसर भी साल भर की मेहनत के परिणाम का गवाह बने नजर आए।
हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। हाईस्कूल में 89.78 व इंटर में 75.52 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। 10वीं में फतेहपुर खागा के एसबीएमआइसी शहजादपुर की दिव्यांशी अवस्थी 600 में से 583 (97.17) प्राप्त कर प्रदेश में आठवें स्थान पर है। जबकि 12वीं में फतेहपुर के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम की प्रियांशु उपाध्याय व खुशी ने 500 में से 485 (97.00) अंकों के साथ पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान और विक्रय सिंह व निखिल तिवारी ने 500 में से 484 (96.80) अंकों के साथ चौथे स्थान पर प्रदेश टाप पर रहे हैं।
जिले में हाईस्कूल व इंटर मीडियट में कुल परीक्षार्थी 71744 शामिल हुए थे। जिसमे हाईस्कूल में 40117 व इंटर मीडियट में 31627 थे,जिसमे जिले का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.33 और इंटर में 83.73 प्रतिशत रहा। पिछले बोर्ड के इग्जाम में जिले का जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधा नगर ने उम्दा प्रदर्शन किया था। यह शिक्षण संस्थान दूसरे नंबर पर रहा था। बोर्ड की परीक्षा 4402 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
इंटरमीडियट परीक्षार्थी-
नाम प्राप्तांक प्रतिशत
प्रियांशू उपाध्याय 485 97.00
खुशी 485 97.00
बिक्रम सिंह 484 96.80
निखिल तिवारी 484 96.80
अशु कुमार 483 96.60
आकांक्षा 483 96.60
संजना देवी 483 96.60
जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधा नगर फतेहपुर पिछले साल प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इस बार यहां के परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल में अंक प्राप्त किए हैं
नाम प्राप्तांक प्रतिशत
चंचल सिंह 577 96.16
तृश्ती दीक्षित 573 95.5
प्राची सिंह 569 94.83
पल्वी सिंह 563 93.83
अनुराग प्रजापति 554 92.33
10 वीं की दिव्यांशी बोली
हाईस्कूल करने वाली फतेहपुर की बेटी दिव्यांशी का कहना है वह ऑनलाइन पढ़ाई से संतुष्ट नहीं हैं, ऑफलाइन कई मायनों में बेहतर है। वह महिलाओं के उत्थान के लिए सिविल सेवा में जाना चाहती हैं।
12वीं प्रियांशु उपाध्याय
इंटरमीडियट में प्रदेश में तीसरी स्थान हासिल करने वाले प्रियांशु उपाध्याय का कहना है कि इस सफलता का श्रेय शिक्षक,प्रधानाचार्य,प्रबंधक और अपने दोस्तों को देंगे। सभी का मार्गदर्शन मिलता रहा। उन्होंने कहाकि उनके पिता एक कंट्रेक्शन कंपनी में वर्कर है। वहीं लेफ्टीनेट कर्नल बनना चाहते है जिससे देश की सेवा कर सके। और आगे यूपीएसएस की तैयारी करेंगे।
खुशी व बिक्रम बोले
सफलता का श्रेय गुरूजनों और अपने माता –पिता के साथ मित्रों को देंगे। पढ़ाई के साथ बोर्ड परीक्षा में किस तरह से प्रशनों को हल किया जाये समय समय गाइड किया है। वह भी देश की सेवा करना चाहते है।
