गरीबों और शोषितों के हितैषी थे हेमवती नंदन बहुगुणा : सुरेश राही
सीतापुर, अमृत विचार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में कई मंत्रालयों के प्रभारी रहे सामाजिक न्याय के पुरोधा हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104वीं जयन्ती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया|
सीतापर के बहुगुणा चौराहे पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ नेता थे| वह गरीबों, दलितों व शोषितों के हितैशी थे| बहुगुणा जी हमारे पिता स्व. राम लाल राही पूर्व गृह राज्यमंत्री भारत सरकार के राजनैतिक गुरू भी थे। आज हम सब उनकी जयन्ती मना रहे हैं, उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेकर जनसेवा में अपनी भागीदारी सुनिष्चित करते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उमाकान्त मिश्रा, राम दयाल अवस्थी, उमेष पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश सिंह प्रतीक, अवनीश सिंह, पूनम मिश्रा, किरन श्रीवास्तव, आशा कनौजिया, कौशलेन्द्र शर्मा, विशुन कुमार पाण्डेय, अंजनी शुक्ला, प्रदीप दुबे, विनय मोहन श्रीवास्तव, देवेन्द्र शुक्ला, राम रतन राजवंशी, लवलेश कुमार, संतोश गुप्ता, अजय जायसवाल, राजेश भार्गव, सुरेश कुमार वर्मा, लवकुश शुक्ला, प्रमोद भार्गव, सुरेश रावत आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - Ayodhya Twin Tower : बिल्डिंग बनकर लगभग तैयार, सीएम योगी ने की थी घोषणा
