लखनऊ: आलमबाग से एसी बसों की तत्काल सेवा सोमवार से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आलमबाग बस अड्डे से एसी बसों की तत्काल सेवाएं सोमवार से चलेंगी। इससे बस अड्डे पहुंचे यात्रियों को जहां भी जाना होगा, तत्काल बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। एक रूट पर यात्रियों की संख्या कम से कम 25 होनी चाहिए। इस संबंध में एआरएम ने बस स्टेशन इंचार्ज को दिशा निर्देश जारी किया …

लखनऊ, अमृत विचार। आलमबाग बस अड्डे से एसी बसों की तत्काल सेवाएं सोमवार से चलेंगी। इससे बस अड्डे पहुंचे यात्रियों को जहां भी जाना होगा, तत्काल बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। एक रूट पर यात्रियों की संख्या कम से कम 25 होनी चाहिए। इस संबंध में एआरएम ने बस स्टेशन इंचार्ज को दिशा निर्देश जारी किया है। ताकि कम सवारी में बसें रद्द होने से बच सके और रोडवेज को एसी बसों से होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।

डिपो के एआरएम डीके गर्ग ने बताया कि मुख्यालय के आदेश मिले है कि घाटे वाले रूटों पर एसी बसों का संचालन रोक दिया जाए। इस वजह से कई बसों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग रोक दी गई है। ऐसे में यात्रियों को अब मौके पर ही दिल्ली, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, सहारनपुर, आगरा रूट की एसी बसों को उपलब्ध कराया जाएगा।

संबंधित समाचार