अयोध्या: हाईवे की उखड़ने लगी हैं सड़कें, हादसों में हुई बढ़ोत्तरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहादतगंज से नयाघाट तक एनएच 27 पर कई जगह हो चुके हैं गड्ढे

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या के नेशनल हाईवे एनएच 27 पर तेज रफ्तार में दौड़ रही गाड़ियां अक्सर दुर्घटना का शिकार हो रही हैं, जिसका कारण हाईवे की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे और उलटी दिशा में चलने वाले वाहन हैं। बीते शुक्रवार को बूथ नंबर चार पर ट्रक और बस की टक्कर से हुए हादसे में 4 की मौत और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हुए थे। इसके बाद अधिकारी चेत नहीं रहे हैं।
     
सहादतगंज से नयाघाट तक एनएच 27 पर बने सड़कों की परत उखड़ने लगी हैं। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। साथ ही अवैध कट भी हादसों का कारण बन रहे हैं। यहां पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए किसी भी तरह के बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। न ही रेडियम लाइट के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर रात में दुर्घटना होती है। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में गाड़ियां आती है और कट के स्थान से मुड़ने पर टकरा जाती हैं। 

यह करना है जरूरी
हाईवे पर सबसे पहले कटों की संख्या को कम करने की जरूरत है। रेडियम रेड लाइट, स्ट्रीट लाइट और कुछ किलोमीटर पहले आगे कट होने और सावधान रहने का बोर्ड लगना जरूरी है। जगह-जगह बने गड्ढे ठीक किए जाएं। हाईवे के किनारे बने होटल, ढाबों मालिकों को जागरूक करें। हाईवे पर जगह- जगह जिले का कंट्रोल रूम नंबर लिखा होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - लखनऊ में सीएम योगी ने किया निकाय प्रत्याशियों का प्रचार, बोले- विकास और सुरक्षा के लिए BJP को करें मजबूत
  

संबंधित समाचार