अमरोहा: दो सांडों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। दो सांडों के खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई। क्षेत्र में छुट्टा पशु लोगों का सिरदर्द बने हुए हैं। सांड की मौत का कारण जिम्मेदार विभाग की लापरवाही बताया जा रहा है। मंगलवार दोपहर संभल गजरौला बाईपास पर भाजपा विधायक के आवास के समीप दो सांडों में लड़ाई हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया गया लेकिन लड़ाई बंद नहीं हुई।

इस बीच विधायक के पुत्र देवेंद्र सिंह खड़गवंशी ने वन विभाग, पशुपालन विभाग व नगर पालिका को फोन कर मामले से अवगत कराया। लेकिन जब तक इन विभागों की टीम मौके पर पहुंची तब तक एक सांड की मौत हो चुकी थी। देवेंद्र सिंह खड़गवंशी ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाती तो घायल सांड का उपचार समय से हो जाता और उसकी जान बच सकती थी। इसके अलावा सांड ने एक युवक पर भी हमला कर दिया। युवक बाल-बाल बच गया। मृत सांड को पालिका की टीम ने दफना दिया।

ये भी पढे़ं- अमरोहा : भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों में जोश भर गए मुख्यमंत्री

 

संबंधित समाचार