Bareilly: ट्रेन की पेंट्रीकार में सफाई के दावे धड़ाम, खिड़कियां पर भी गंदगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंभ एक्सप्रेस में लगी पेंट्रीकार देखकर यात्री भी हुए हैरान

बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन अपने स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर साफ-सफाई पहले से बेहतर करने की दुहाई देता है। स्वच्छता अभियान के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। इसके बावजूद यात्री ट्रेनों में साफ-सफाई की शिकायतें करते हैं। लेकिन उस जगह का क्या हो जहां से ट्रेन के यात्रियों को खाना परोसने का कार्य किया जा रहा हो। मंगलवार को कुंभ एक्सप्रेस बरेली जंक्शन पहुंची तो उसकी पेंट्रीकार की हालत देखकर यात्री भी हैरान रह गए। पेंट्री कार के बाहर खिलाड़ियों पर गंदगी का अंबार लगा था।

दरअसल देहरादून हावड़ा 12370 कुंभ एक्सप्रेस करीब 9 घंटा 42 मिनट की देरी से दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची थी। हर किसी की नजर पेंट्रीकार की तरफ गई। तो कुछ यात्री उसकी हालत देखकर चर्चा करने लगे कि बाहर यह स्थिति है तो अंदर का आलम क्या होगा।

इस हालत में ट्रेन के अंदर साफ खाना मिलने को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। पेंट्रकार में की खिड़कियों में गंदगी लगी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि चलती ट्रेन से खाना पकाने के बाद गंदगी को अंदर से तरल के रूप में फेंका गया था।ट्रेन मुरादाबाद मंडल के देहरादून स्टेशन से ओरिजनेट होती है। इस संबंध में मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैरिज एंड वैगन विभाग द्वारा रेक के रखरखाव का कार्य किया जाता है। पेंट्रीकार की यह हालत कैसे हुई इसकी जांच कराई जायेगी। संबंधित विभाग को पूरे मामले के बारे में बताया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: कम अंक आने पर बच्चे को न करें हतोत्साहित, बढ़ाएं मनोबल...अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान

संबंधित समाचार