बरेली: नगर निगम चला रही आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर से लेकर देहात तक कुत्तों और बन्दरों का आतंक है। जिसको लेकर नगर निगम लगातार अभियान चला रही है। हालांकि यह अभियान शहर में ही चलाया जा रहा है। अगर भिदौलिया जैसे गांव में चलाती तो लोगों को ज्यादा राहत मिलती।

नगर निगम की टीम ने आज सुबह तड़के ही आलमगीरी गंज बाजार पहुंच गई और रोड पर घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ लिया। नगर निगम की टीम ने आलमगीरी गंज बाजार से करीब एक दर्जन आवारा कुत्तों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि इन कुत्तों को कान्हा उपवन ले जाकर इनकी नसबंदी कर वापस छोड़ दिया जाएगा। जो कुत्ते खूखार हो चुके हैं, उन्हें जंगल मे छोड़ दिया जाएगा।

नहीं चला अभी तक आदमखोर कुत्तों के खिलाफ अभियान
देहात में भिदौलिया, सनैया रानी  व मथुरापुर समेत कई जगह के कुत्ते आदमखोर हो चुके है। इन कुत्तों ने कई बच्चों पर जनलेवा हमला कर उनकी जान तक ले चुके है। अगर नगर निगम इन जगहों पर जाकर अभियान चलाए तो लोगों को काफी राहत होगी। जिन जगह कुत्ते खूंखार हो चुके हैं। वह नगर निगम में आते हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: एआरपी ने Nipun Lakshya App से जांचा बच्चों का आकलन, दिए ये टिप्स

संबंधित समाचार