आजमगढ़: ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात जिले की मऊ सीमा पर एक ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। चालक के शव के साथ ऑटो भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से हत्या की गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मृतक मऊ जिले का निवासी बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार करपिया गांव के रास्ते पर बुधवार के ढेर रात एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। शव के गले से काफी खून बह रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर जहानागंज पुलिस मौके पर पहुच गई। शव की पहचान सुनील गुप्ता (40) पुत्र राज नारायण गुप्ता निवासी फरीदपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना जिला मऊ के रूप में कई गई। मृतक ऑटो चालक था। मौके पर ही उसकी ऑटो भी बरामद हुई है।
ये भी पढ़ें - अमेठी : जुनून में आकर दरोगा ने उगले पुलिसिया राज
