Fatehpur: स्कोडा कार में ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने छह तस्करों को पकड़ा, बोले- सप्लाई करने में मिलते इतने पैसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले छह तस्करों को किया गिरफ्तार।

फतेहपुर पुलिस ने स्कोडा कार से गांजा सप्लाई करने जा रहे छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश के जनपदों में सप्लाई करने की बात कबूली।

फतेहपुर, अमृत विचार। ललौली थाने के पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर लाखों रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे की तस्करी के लिए लाखों की स्कोडा कार का इस्तमाल कर रखा था। जिसके जरिए ये गांजे की सप्लाई एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में बड़ी आसानी से कर देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 105 किलों गांजा बरामद किया है। मुखबिर के जरिए ललौली थाने की पुलिस का जानकारी मिली थी कि तस्कर लाखों का गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में है, पुलिस ने कोर्राकनक मोड़ तिराहा के पास से गाड़ी समेत सभी को दबोच लिया है।

Fatehpur News  (3)

एडिश्नल एसपी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि करीब 35 लाख की लग्जरी कार से गांजे की डिलीवरी करने के लिए छह तस्कर जा रहे थे, तस्करों ने बताया कि ये गांजा उड़ीसा से लाकर उत्तर-प्रदेश के कई जनपदों जैसे मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी और फतेहपुर में सप्लाई करते थे, पकड़े गए छह अभियुक्तों में चार प्रयागराज और दो बराबंकी जनपद के रहने वाले है, पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत साढ़े 12 लाख के आसपास बताई जा रही है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

तस्करों से बरामदगी विवरण 

105 किलो नाजायज गांजा (कीमत करीब 12.50 लाख) 2. 01 अदद मो0सा0 साइकिल प्लेटिना यूपी 41 बीबी 8993 (कीमत करीब 70 हजार) 01 अदद स्कोड़ा कार सफेद न0 यूपी 32 सीवी 9000 (कीमत 34.17 लाख) 06 अदद मोबाईल फोन (कीमत करीब 80 हजार)

तस्करों के नाम 

1. सनी बिन्द पुत्र रामाश्रय बिन्द निवासी पूरा मुरलीधर भरतगंज थाना मांडा जनपद प्रयागराज उम्र करीब 35 वर्ष,

2. गौरी शंकर प्रजापति पुत्र शीतला प्रसाद निवासी रायपुरा थाना करछना जनपद प्रयागराज उम्र करीब 28 वर्ष,

3. विजय शंकर प्रजापति पुत्र राजबली प्रजापति निवासी बिछडा बाजार थाना जिगना जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 30 वर्ष

4. राजकुमार पटेल पुत्र अवधनारायण पटेल निवासी कपूर का पुरवा थाना करछना जनपद प्रयागराज उम्र करीब 30 वर्ष, 5. योगेश प्रताप सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी मदनापुर थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी उम्र करीब 20 वर्ष,

6. प्रशान्त सोनी पुत्र उमेश चन्द्र सोनी निवासी लक्ष्मीपुर लक्ष्मणपुर

संबंधित समाचार