बहराइच: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप फटने से मकान में लगी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। जरवल नगर में बुधवार शाम को खाना बनाते समय गैस पाइप लाइन फट गया। जिससे आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। इस दुर्घटना में हजारों का नुकसान हुआ है।

जिले के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला सराय निवासी सिद्दीक का मकान सुफियान अंसारी किराए पर लिए हैं। मकान में होटल का संचालन करते हैं। बुधवार शाम को सुफियान अंसारी की पत्नी गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय गैस चूल्हे और सिलेंडर के बीच का पाइप लाइन फट गया और आग लग गई। आग लगने से मकान में लपटे उठने लगीं। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। आसपास के लोगों ने बालू और पानी डालकर आग बुझाया। लेकिन तब तक एक कमरा पूरी तरह से जल गया। सुफियान के मुताबिक हजारों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस चौकी के साथ ही हल्का लेखपाल को आग लगने की सूचना दी है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : प्राणि उद्यान में वृद्ध तेंदुआ अशोका का निधन

संबंधित समाचार