मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बेकाबू ट्रक ने 12 गाड़ियों को मारी टक्कर, छह जख्मी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को ब्रेक फेल होने की वजह से एक ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। 

एक अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले में खोपोली के पास ट्रक ने कम से कम 12 गाड़ियों को टक्कर मारी जिसमें छह लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया, “ पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ वक्त के लिए मुंबई की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित रहा।’’

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी 18 राज्यों में फैले 91 एफएम ट्रांसमीटर का कल करेंगे उद्घाटन

संबंधित समाचार