इस राज्य में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता, अधिसूचना जारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आज यहां जारी अधिसूचना के अनुसार इससे 2.15 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। कर्मचारियों को एक जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। अप्रैल माह का महंगाई भत्ता मई माह में मिलने वाले वेतन के साथ अदा होगा। 

जबकि एक जनवरी 2022 से 31 मार्च तक का महंगाई भत्ते का एरियर जीपीएफ खातों प्रेषित किया जाएगा। इन जीपीएफ खातों पर ब्याज एक जून 2023 से देय होगा। जो कर्मचारी एक जनवरी 2022 से 31 मार्च तक की अवधि में सेवानिवृत हुए हैं उन्हें एरियर का नकद भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन फीसदी किस्त जारी होगी। 31 के बजाय अब 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। 

ये भी पढे़ं- बिहार की कई जेलों में कैदियों की संख्या क्षमता के मुकाबले दोगुनी या इससे भी अधिक 

 

 

संबंधित समाचार