बरेली: व्यावसायिक बिजली कनेक्शन के 5 हजार उपभोक्ताओं पर 30 करोड़ का बकाया
बरेली, अमृत विचार। जिले में तीन किलोवाट और उससे अधिक लोड के कनेक्शन वाले बिजली उपभोक्ताओं पर 30 करोड़ से अधिक का बिजली का बिल बकाया है। अब ऐसे उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए चार दिन का विशेष अभियान अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर शुरू कराया गया है। पहले दिन 1 हजार से अधिक बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है।
बिजली विभाग के व्यावसायिक उपभोक्ता लंबे समय से अपना बकाया बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे है। ऐसे में उनके ऊपर 30 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया बिजली का बिल हो गया। अब बकाया बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ चार दिन तक विशेष अभियान चलाकर उनसे बकाया बिल की वसूली की जाएगी। वही बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे है।
जिले में 5 हजार 635 बिजली उपभोक्ता तीन किलोवाट या उससे अधिक लोड के उपभोक्ता है। जिसमें उपभोक्ताओं पर 30 करोड़ 41 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी इन उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिजली का बिल जमा नहीं किया। अब अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया के निर्देश पर चार दिन तक अभियान चलाकर बकाया वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। अधीक्षण अभियंता ने बताया पहले दिन के अभियान में 1 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: जाट रेजिमेंटल सेंटर में वेतन कार्यालय भवन का हुआ शिलान्यास
