बरेली: जंक्शन पर एक साथ दो त्रिवेणी एक्सप्रेस आने से असमंजस में यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है, कई-कई घंटा ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। गुरुवार को स्थिति उस वक्त अधिक खराब हो गई जब दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें जंक्शन पर देरी से पहुंचीं। आलम यह है कि अप व डाउन की ट्रेनें एक साथ जंक्शन आने से यात्री तक कन्फ्यूज हो जा रहे हैं। गुरुवार को यही हुआ जब एक साथ दो अप व डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस आने की उद्घोषणा जंक्शन पर हुई। यात्रियों को किस ट्रेन में जाना है यह जानने के लिए यात्री पूछताछ केंद्र की तरफ दौड़े तो उन्हें दोनों ट्रेनों की दिशाओं के बारे में बताया गया।

दरअसल टनकपुर जाने वाली 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 40 मिनट की देरी से दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंची थी। लिहाजा एक नंबर प्लेटफार्म पर लखनऊ की दिशा में जाने वाली 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्री प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ दौड़ने लगे। तभी लखनऊ की दिशा में जाने वाली 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटा 25 मिनट की देरी से प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची दो दोबारा इधर लौटकर आए। जंक्शन पर मौजूद सहयोग केंद्र पर जाकर पूछताछ की तब यात्रियों को ट्रेनों की दिशाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस बीच यात्रियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। दूसरी तरफ सियालदह एक्सप्रेस को ब्लॉक के कारण करीब एक घंटा तक रोकना पड़ा। कोलकाता जाने वाली 13152 सियालदह एक्सप्रेस दोपहर करीब 2 बजे बरेली जंक्शन पहुंची थी लेकिन रसुईया के पास ब्लॉक के कारण ट्रेन को जंक्शन पर रोक दिया गया। दोपहर करीब 03:33 बजे ट्रेन को जंक्शन से रवाना किया गया।

रेल यात्रियों को खून के आंसू रुला रहीं मालगाड़ियां
रेलवे भले ही ट्रेनों के लेट होने के लिए तमाम तरह के कारण बता रहा हो लेकिन सूत्रों की माने तो मालगाड़ियां रेल यात्रियों को परेशान कर रहीं हैं। इन दिनों यात्री ट्रेनें रोककर मालगाड़ियों को रास्ता दिया जा रहा है। अधिकतर ट्रेनें ऐसी हैं जो मुरादाबाद मंडल में दाखिल होते ही लेट हो जा रही हैं। गुरुवार को भी जंक्शन पर दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं। जिसमें 15910 अवध असम एक्सप्रेस 4 घंटा 08 मिनट, 12328 लोहित एक्सप्रेस 5 घंटा, 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस 2 घंटा 25 मिनट, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 5 घंटा, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस 3 घंटा 44 मिनट, 12584 लखनऊ जंक्शन एसी डबल डेकर 2 घंटा 44 मिनट, 15652 लोहित एक्सप्रेस 5 घंटा, 12328 उपासना एक्सप्रेस 10 घंटा 18 मिनट, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस 3 घंटा 11 मिनट, 15005 राप्ती गंगा एक्सप्रेस 2 घंटा 29 मिनट की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। 14308 बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस को चार घंटा देरी से बरेली जंक्शन से रवाना किया गया। इसके अलावा 12369 कुंभ एक्सप्रेस 15 घंटा से ज्यादा देरी से चल रही थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: नवाबगंज नगर पालिका की आप प्रत्याशी को जान का खतरा, सुरक्षा की लगाई गुहार

 

संबंधित समाचार