क्रॉले पर बोले सौरव गांगुली, उम्मीद है कि उन्हें हर प्रारूप में देखूंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने युवा बल्लेबाज जैक क्रॉले ने साउथैम्पटन के एजेस बाउल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए 267 रन बनाए। उनकी इस पारी से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली काफी प्रभावित दिखे। क्रॉले ने पूरे पांच सत्र बल्लेबाजी की और जोस बटलर के साथ 359 …

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने युवा बल्लेबाज जैक क्रॉले ने साउथैम्पटन के एजेस बाउल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए 267 रन बनाए। उनकी इस पारी से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली काफी प्रभावित दिखे। क्रॉले ने पूरे पांच सत्र बल्लेबाजी की और जोस बटलर के साथ 359 रनों की साझेदारी की।

इस पारी के बाद गांगुली ने क्रॉले को लेकर ट्वीट किया और लिखा, “इंग्लैंड को क्रॉले के रूप में नंबर-3 का अच्छा बल्लेबाज मिल गया.. वह क्लास खिलाड़ी लगते हैं.. उम्मीद है कि उन्हें हर प्रारूप में लगातार देखूंगा।” बटलर और क्रॉले की साझेदारी इंग्लैंड के लिए टेस्ट में संयुक्त रूप से छठी सबसे बड़ी साझेदारी है।

यह क्रॉले के पहला शतक था और उन्होंने पहले शतक को ही दोहरे में बदला। इसी के साथ वह पहले शतक के तौर पर दूसरा सर्वोच्च स्कोरर का रिकार्ड अपने नाम करने में सफल रहे हैं। पहले शतक के तौर पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकार्ड भारत के करुण नायर के नाम हैं जिन्होंने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रनों की पारी खेली थी।

साथ ही वह इंग्लैंड की तरफ से दोहरा शतक जमाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उनसे पहले लेन हटन और डेविड गवर हैं। इसी के साथ क्रॉले का स्कोर इंग्लैंड के लिए नंबर-3 पर दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। उनसे पहले वैली हेमंड ने न्यूजीलैंड 1933 में नंबर-3 पर आकर इंग्लैंड के लिए 336 रन बनाए थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका