Kanpur News : बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव बने कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष
बिल्हौर में अमित श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
बिल्हौर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व महामंत्री अमित कुमार श्रीवास्तव को का कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश इकाई का कानपुर नगर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कानपुर, अमृत विचार। बिल्हौर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व महामंत्री अमित कुमार श्रीवास्तव को का कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश इकाई का कानपुर नगर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना व महासचिव वाईसी सक्सेना के की संतुस्ति पर संगठन द्वारा उनको कानपुर जिले की कमान सौंपी गई है।
कायस्थ जाति समूह के लिए तमाम सार्वजनिक अवसरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव की नियुक्ति पर तमाम क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष जताया है। बिल्हौर कस्बा निवासी करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री शिवांश चंदेल, विनीत कुमार गुप्ता, प्रशांत मिश्रा व बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत सिंह, राजकुमार भदौरिया शैलेंद्र सिंह, विकास कुमार गुप्ता सहित लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ता सुशांत मिश्रा, विक्रम मिश्रा, सहित अन्य अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
