Kanpur: जुमे को लेकर पुलिस ड्रोन और CCTV से कर रही निगरानी, सड़क पर नमाज पढ़ने पर 1850 लोगों पर दर्ज हुई थी FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही।

कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस संवेदनशीन इलाकों में ड्रोन से निगरानी कर रही। ईद की नमाज सड़क पर पढ़ने पर विभिन्न थानों में ईदगाह कमेटी के सदस्यों समेत 1850 पर एफआईआर दर्ज हुई।

कानपुर, अमृत विचार। ईद के मौके पर ईदगाह के बाहर नमाजियों के सड़क पर नमाज की पढ़ने के मामले में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस ने 1850 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। शुक्रवार को जुमे की नमाज पर पुलिस अलर्ट मोड पर रही। शहर के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पीएसी व आरएफ की तैनाती के साथ सीसीटीवी फुटेज से निगरानी की गई।

22 अप्रैल को ईद के त्योहार के मौके पर सड़क पर नमाज की पाबंदी होने के बावजूद नमाजियों द्वारा सड़क पर नमाज पढ़ी गई थी। मामले को संज्ञान में लेत हुए गुरुवार को बाबूपुरवा, जाजमऊ व बजरिया थाने में नमाजियों व ईदगाह कमेटी के सदस्यों समेत कुल 1850 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, जिसके कारण लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को जुमें की नमाज के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर दिखी।

EID 2023

बेनाझाबर स्थित ईदगाह, यतीमखाना ईदगाह, बाबूपुरवा ईदगाह, जाजमऊ ईदगाह समेत शहर की सभी मस्जिदों में पर्याप्त मात्रा पर पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के दौरान सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की गई। इस दौरान शहर के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में आरएफ व पीएसी बल की तैनाती की गई।

सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को क्षेत्र की निगरानी पर लगाया गया। सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी व थानेदार क्षेत्रों में गश्त पर रहे। इसके साथ ही साइबर पुलिस सोशल मीडिया पर बनाए रही। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के मुताबिक शहर में धारा 144 लागू होने के बाद पुलिस सभी क्षेत्रों में अलर्ट मोड पर है। जुमें की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया है। भ्रामक अफवाह फैला कर लोगों को भड़काने व भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा