Kanpur News : गंगा में नहाने के दौरान तीन जिगरी दोस्त डूबे, गोताखोरों ने दो को बचाया, एक की मौत
कानपुर में गंगा में नहाने के दौरान तीन दोस्त डूब गए।
कानपुर के जाजमऊ थानाक्षेत्र में गंगा में नहाने के दौरान तीन दोस्त डूब गए। गोताखोरों ने दो को बचा लिया। जबकि एक की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।
कानपुर, अमृत विचार। गंगा नदी में नहाने दौरान एक नाबालिग की मौत हो नदी में डूबने से मौत हो गई। गंगा घाट पर चार दोस्त नहाने गए थे। इस दौरान तीन दोस्त नदी में डूबने लगे। किशोरों को डूबता देखकर मौके पर मौजूद नाविकों ने नदी में छलांग लगा दी और उन्हें बचाने का प्रयास किया, जबकि एक किशोर की डूबने से मौत हो गई।
जाजमऊ थानाक्षेत्र अंतर्गत इकलाख नगर निवासी अल्तमस(11), अलफैज(9), प्रदीप कुमार(15) व लाइक(13) चारो दोस्त जाजमऊ के गंगा घाट शुक्रवार शाम को नहाने पहुंचे थे। गंगा घाट पर मौजूद नाविकों ने बताया कि चार किशोर नदी में नहा रहे थे। नहाने के दौरान तीन किशोर डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर नाविकों ने गंगा में छलांग लगाकर बचाने का प्रयास किया।
किनारे की ओर मौजूद अल्तमस, अलफैज व प्रदीप को नाविकों ने नदी ने निकाल लिया। काफी देर तक ढूंढने के बाद लाइक को गहराई से निकाला गया। किशोरों के डूबने की सूचना पर जाजमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और लाइक को पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से लाइक को रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने लाइक को मृत घोषित कर दिया।
किशोरी की डूबने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक लाइक के पिता इस्माइल घटनास्थल पर पहुंचे। जाजमऊ थाना प्रभारी रामबाबू यादव ने बताया कि नदी में डूबने के दौरान लाइक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
