बरेली: पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगी रिछा झील, डीएम ने किया निरीक्षण
बरेली, अमृत विचार। ब्लॉक भुता के ककरा खुर्द बिसारिया में तालाब को पक्षी विहार के रूप में विकसित किया जा रहा है। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि ककरा खुर्द बिसारिया में 18 हेक्टेयर के तालाब को पक्षी विहार के रूप में विकसित किया रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य को करें। तालाब का निरीक्षण करने के बाद डीएम सीधे विकास खंड भुता की ग्राम पंचायत रिक्षा पहुंच गए, जहां पर 7.47 हेक्टेयर में फैली झील के विकास के लिए उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस झील को पर्यटन केंद्र के रूप में, सारस पक्षी विहार के रूप में विकसित किया जाएगा। झील के विकसित पर्यटन को लेकर कई सारी संभावनाएं बढ़ेंगी। निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा गंगाराम वर्मा, डीसी एनआरएलएम बलवंत सिंह, खण्ड विकास अधिकारी भुता राम शंकर मणि, भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद यादव, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ आलम, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखपाल, ग्राम प्रधान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- बरेली: कोविड के मामले बढ़े, सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू
