Mahoba News : हाईकोर्ट ने बहाल की सपा की साइकिल, निर्दलीय हो सकती है राजकिशोरी, पढ़ें- पूरी खबर
महोबा में हाईकोर्ट ने सपा की साइकिल सीट बहाल की।
महोबा में हाईकोर्ट ने सपा की साइकिल सीट बहाल की। राजकिशोरी निर्दलीय हो सकती है। मारुति साहू को निर्दलीय कर दिया था। मारुति को साइकिल चिन्ह मिल सकता है। वहीं, चीफ जस्टिस कोर्ट ने आदेश जारी किया।
महोबा, अमृत विचार। कबरई के नगर पंचायत चुनाव में सपा के चुनाव चिन्ह को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद समीकरण बदलने लगे है रिटर्निंग आफिसर द्वारा एक सपा प्रत्यासी को साइकिल चुनाव चिन्ह सुबह 11 बजे आवंटन के बाद दोपहर बाद हाईकोर्ट के आये आर्डर से सपा का चुनाव मामला जिला निर्वाचन अधिकारी के पाले में आ गया है अब सबकी निगाहें जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर टिकी हुई है। उधर चुनाव चिन्ह मिलते ही सपा प्रत्याशी ने कबरई में अपना कार्यालय खोलकर प्रचार तेज कर दिया था।
कबरई नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा ने नामांकन के दौरान पहली लिस्ट में मारुति साहू पत्नी लल्लू साहू को टिकट दिया। उसी आधार पर मारुति का नामांकन सपा प्रत्यासी के रूप में हो गया। इसी बीच नामांकन से दो दिन पहले सपा ने कुशवाहा बोटबैंक के आधार पर मारुति साहू का टिकट निरस्त कर राजकिशोरी कुशवाहा पत्नी पूरन मुनीम को टिकट दे दिया। नामांकन के अंतिम दिन राजकिशोरी ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन 11 बजे दाखिल कर दिया।
दोपहर बाद शायम मारुति साहू ने फिर से अपना नया अधिकार पत्र दाखिल किया जिसमे राजकिशोरी का टिकट निरस्त कर मारुति साहू का टिकट बहाल कर दिया।जांच दौरान सपा प्रत्यासी राजकिशोरी ने 25 को रिटर्निंग आफिसर को लिखित आपत्ति देते हुए बताया कि मारुति ने 5 बजे अपना अधिकार पत्र दाखिल किया जो 3 बजे का निर्धारित समय निकल जाने के बाद विधि विरुद्ध है ऐसी स्थिति में मारुति को निर्दलीय प्रत्याशी घोषित किया जाए। जांच के बाद राजकिशोरी सपा तथा मारुति निर्दलीय प्रत्याशी बन गए।
तथा लिस्ट सार्वजनिक रूप से लगा दी। एवं 28 अप्रैल शुक्रवार को राजकिशोरी को 11 बजे सपा प्रत्याशी के रूप में साइकिल चिन्ह दे दिया। मारुति साहू ने इसी बीच माननीय उच्च न्यायालय की शरण ली तथा हाईकोर्ट की माननीय चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने 28 को सुनवाई के बाद पहले नामांकन वाले को मथुरा की एक रिट में पास आर्डर दिनांक 20 अप्रैल के आधार पर सेम मामला मानते हुए मारुति के पक्ष में आर्डर कर दिया। ऑर्डर की कॉपी मारुति साहू ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी।
अब चूंकि निर्वाचन अधिकारी समय पर राजकिशोरी को चुनाव चिन्ह साइकिल दे चुके कार्यालय खुलकर प्रचार तेज कर दिया । तो अब सपा की प्रत्याशिता तय करने की गेंद जिला निर्वाचन अधिकारी के पाले में आ गई है। देखना है। अब आगे क्या कैसे चुनावी बिसात किसके पक्ष में करवट बदलती है। कुल मिलाकर कबरई का चुनाव बहुत ही रोमांचक हो गया है।
