नगर निकाय चुनाव: एक चुनाव चिन्ह के तीन दावेदार, लॉटरी से हुआ चयन
बरेली/नवाबगंज, अमृत विचार। निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उतरे तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव चिन्ह के लिए अपनी प्रथम वरियता में लड़का-लड़की को रखा था। आरओ ने तीनों से वार्ता की तो तीनों ही यह चिन्ह पाने की जिद पर अड़े रहे तो चिन्ह का आवंटन लॉटरी से हुआ।
निवर्तमान अध्यक्ष शहला ताहिर के इस चुनाव में न लड़ने के चलते डॉ. ताहिर ने बेटी समन और तीसरी पत्नी गुलनाज का निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया था। समन का पर्चा जन्मतिथि प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के चलते पर्चा खारिज हो गया तो गुलनाज चुनावी दौड़ में शामिल हो गईं। चिन्ह के लिए गुलनाज, रेहाना बी और जैवैदा बेगम ने लड़का-लड़की चिन्ह को लिए प्रथम वरियता में रखा। आवंटन के दौरान आरओ एसडीएम राजेश चन्द्रा ने तीनों दावेदारों से वार्ता कर लाटरी डालकर चिन्ह आवंटित करने की बात कही जिस पर तीनों ने सहमति दी। लाटरी परिणाम के रेहाना बी लकी रहीं और उन्हें उनका प्रथम वरीयता चिन्ह मिला।
सिरौली में चिन्ह बांटने में हुई चूक, दोबारा बुलाने पड़े प्रत्याशी
नगर पंचायत सिरौली के निकाय चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशियों को शुक्रवार को चुनाव चिन्ह वितरित किए गए। चिन्ह वितरण प्रक्रिया में अधिकारियों ने ऑनलाइन फीड चिन्हों की जगह अन्य चिन्ह वितरित कर दिए। गलत चिन्ह वितरित करने की जानकारी पर रिटर्निंग अधिकारी रामदयाल वर्मा और सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार ने फोन कर निर्दलीय प्रत्याशियों को दोबारा बुलाया और उन्हें चुनाव चिन्ह वितरित किए। निर्दलीय प्रत्याशी के प्रस्तावकों ने बताया कि वह लोग सिरौली पहुंच गए थे। दोपहर करीब 3 बजे फोन आने पर दोबार लौट कर आए । उन्होंने बताया कि पहले नाहिद परवीन को कैंची दिया गया था और बाद में लड़का-लड़की दिया गया है। विनोद देवी को पहले चकिया दिया गया था, बाद में सितारा दिया गया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि स्टाफ की गलती की वजह से यह हो गया, जिसे सुधार कर लिया गया।
ये भी पढे़ं- बरेली: एके-47 की बिक्री के नाम पर ठगने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
