Kanpur में जमाल सिद्दीकी बोले- अल्पसंख्यकों के बीच बीजेपी बनी बड़ी पार्टी, हमने दूसरी पार्टियों से ज्यादा दिए टिकट
कानपुर में जमाल सिद्दकी ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता की।
कानपुर में जमाल सिद्दकी ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के बीच बीजेपी बड़ी पार्टी बनी। हमने दूसरी पार्टियों से ज्यादा टिकट दिए।
कानपुर, अमृत विचार। अल्पसंख्यक समाज बड़ी संख्या में बीजेपी के साथ जुड़ रहा है। हमारे विरोधी दलों सपा, बसपा, कांग्रेस ने जो भ्रम फैलाया उसे बीजेपी ने 9 साल के कार्यों से दूर कर दिया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यकों के बीच बड़ी पार्टी बनी है। यह बात शनिवार को अहहर आये भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कही।
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमाल सिद्दीकी ने विरोधियों पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को सिर्फ दूसरी पार्टियां वोट बैंक समझती हैं। हमारे भाइयों को समझ में आ गया है कि केवल बीजेपी में ही उनका उद्धार हो सकता है। जमाल सिद्दीकी ने कहा कि हमने नगर निगम और नगर निकाय में कुल 522 अल्पसंख्यक पार्षद, सभासद प्रत्याशियों को मौका दिया है।
36 चेयरमैन प्रत्याशी हमारे भाई जितने जा रहे हैं। दूसरी पार्टियों से ज्यादा अल्पसंख्यक प्रत्याशी हमने मैदान में उतारे हैं। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत की सीट हैम बड़ी मात्रा में जीतने जा रहे हैं।
टिकट बंटवारे में भेदभाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा टिकट का बंटवारा जनता के जनादेश पर करती है। वैसे भी हमारी पार्टी का उम्मीदवार कमल का फूल होता है। सर्वे के आधार पर ही हम जिताऊ कैंडिडेट को मैदान में उतारते हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जीत की रणनीति तैयार की।
