Atiq के हत्यारों से प्रेरित होकर विधायक को आनंद ने दी थी धमकी! FB पर लिखा- जो काम तिवारी कर सकते है वो मिश्र क्यों नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अतीक अहमद के हत्यारों से प्रेरित होकर उन्नाव के युवक ने विधायक को धमकी दी थी।

अतीक अहमद के हत्यारों से प्रेरित होकर उन्नाव के युवक ने विधायक को धमकी दी थी। इसके साथी ही फेसबुक पर लिखा कि जो काम तिवारी कर सकते है वो मिश्रा क्यो नहीं।

उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की पुलिस ने फेसबुक आईडी खंगाली तो उसमें नई कहानी सामने आई है। विधायक को गोली मारने की धमकी भरे पोस्ट साझा करने और एसपी के सीयूजी नंबर पर भी ऐसी ही धमकी देने वाले युवक यह टशन अतीक और असरफ की हत्या के बाद जागा है। उसने अपनी वाल पर इस बाबत लिखा भी है कि जब तिवारी कर सकते हैं तो मिश्र क्यों नहीं! 

मालूम हो कि माखी थानाक्षेत्र के रनागढ़ी गांव निवासी आनंद मिश्रा सफीपुर विधायक बंबालाल को गोली मारने की धमकी के बाद सुर्खियों में आया। उसने अपने प्रण के पीछे तकरीबन डेढ साल पूर्व भाई के साथ हुई मारपीट में माखी पुलिस के कोई कार्रवाई न करने साथ ही विधायक से कोई मदद न मिलने को वजह बताया था।

एसपी के सीयूजी नंबर पर उसकी ओर से की गयी धमकी भरी काल के बाद माखी पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की थी। बुधवार को उसने लखनऊ में सीएम आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने आग बुझाकर उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। डाक्टरों के मुताबिक वह पचास फीसदी झुलसा है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उसके घर वाले इस कदर दहशतजदा है कि कोई भी उसे देखने तक लखनऊ नहीं गया। इस प्रकरण के बाद पुलिस ने उसकी फेसबुक खंगाली तो नई कहानी निकल आयी है। हाल ही प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा में गैंगस्टर अतीक अहमद व उसके भाई असरफ की हत्या के मामले में पकड़े गए शूटरों में एक का नाम लवलेश तिवारी है। उसी से प्रेरित होकर आनंन मिश्र में भी जुनून जागा।

उक्त घटना के बाद उसने एक पोस्ट भी अपनी वाल पर डाली है जिसमें लिखा है कि जो काम तिवारी कर सकते है वह काम मिश्र क्यों नहीं! एसओ रामआसरे चौधरी ने बताया कि आनंद मिश्र का फेसबुक अकाउंट खगाला गया है जिसमें उसने जो पोस्ट डाली है वे प्रयागराज में अतीक अहमद की हत्या के बाद की है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त घटना से ही प्रेरित होकर उसमें जुनून जागा है।

संबंधित समाचार