बहराइच: नवोदय प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित रहे 1258 छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को नवोदय के रिक्त 80 सीट के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें 2829 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 1258 छात्र अनुपस्थित रहे।

जिले में नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 80 सीटें रिक्त हैं। इसके लिए कुल 4087 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। शनिवार को 15 विकास खंड के 16 परीक्षा केंद्रों पर नवोदय की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। प्रवेश परीक्षा प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि नवोदय प्रवेश परीक्षा में 2829 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं 1258 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। उधर विकास खंड जरवल में प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र छात्राओं की संख्या 331थी। जिसमें 153 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी 178 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी है। 

ठाकुर भगौती सिंह किसान इंटर कॉलेज जरवल रोड परिसर में नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई। प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त परीक्षा के लिए 331 छात्र छात्राओं ने आवेदन किया था । जिसमें 178 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, अध्यापक कुंवर आनन्द प्रताप सिंह, मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -हरदोई : ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार