Fatehpur: रोक रोककर चेक की जा रहीं गाड़ियां, निकाय चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने की कवायद में जुटा प्रशासनिक अमला
फतेहपुर में निकाय चुनाव को लेकर रोक रोककर गाड़ियां चेक की जा रही है।
फतेहपुर में निकाय चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने की कवायद में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। शनिवार को पुलिस ने रोक रोककर गाड़ियां चेक की।
फतेहपुर, अमृत विचार। निकाय चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने को प्रशासनिक कवायद जारी है। सड़क पर दौड़ रहे वाहनों को चेक किया जा रहा है। उड़नदस्ता व निगरानी दल की टीम शनिवार भी चुनाव की सुचिता को लेकर फील्ड पर नजर आई।
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने निष्पक्ष चुनाव कराये जाने हेतु उड़नदस्ता टीम एवं निगरानी टीम का गठन किया है। जो मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु उनके बीच रूपया, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण करना रिश्वत देना आदि के सम्बन्ध में निगरानी रख रही है।
शनिवार को निकायवार उड़नदस्ता एवं निगरानी टीमों ने विभिन्न हिस्सों / चेक पोस्टों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के जरिए यथा जहानाबाद कस्बा में संजय श्रीवास्तव, बहुआ कस्बा में जितेन्द्र कुमार सोनी, महिचा मन्दिर खागा में शत्रुजीत सिंह, बिन्दकी में छोटेलाल, वर्मा चौराहा अजय प्रताप सिंह, किशुनपुर में प्रियदर्शी गौतम, धाता में दिलीप कुमार, प्रेममऊ कटरा असोथर में संजीव मिश्रा, रक्षपालपुर में हरिकेश गौतम ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जॉच की।
जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि जाँच के दौरान किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक सामग्री इत्यादि की बरामदगी नहीं हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि नकदी के मुद्दे पर उन्हेांने अभिलेख साथ लेकर चलने के निर्देश दिए हैं ताकि जांच दौरान हकीकत साफ हो सके।अन्यथा संदेहास्पद धनराशि के प्राप्त होने की दशा में सम्बन्धित प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।
