UP Nikay Chunav 2023 : अतिसंवेदनशील 350 मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। निकाय चुनाव में बवाल करने वालों पर जिला प्रशासन कड़ी नजर रखेगा। राजधानी में मतदान के लिए बनाये गए केंद्रों में अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस चिन्हित किये गए केंद्रों की जिला निर्वाचन कार्यालय वीडियोग्राफी कराएगा। साथ ही ऐसे केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करेगा। जिससे किसी भी स्थिति में निपटा जा सके। इन केंद्रों की कलेक्ट्रेट में बनाये गए कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी।

राजधानी में महापौर और पार्षद सहित नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए चार मई को मतदान होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदान के लिए 770 मतदान केंद्रों पर 2729 बूथ बनाये हैं। इनमें से लगभग 350 बूथ अतिसंवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस हैं। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय लगभग 350 वीडियो कैमरों के माध्यम से रिकार्डिंग कराएगा। इसके अलावा ऐसे केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार राज्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से निकाय चुनाव के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने और वेबकास्टिंग कराने के संबंध में न तो कोई वेंडर तय किये गए हैं और न ही जिला निर्वाचन कार्यालय को कोई निर्देश जारी नहीं किये गए हैं।

ये भी पढ़ें -देखें Video : नेपाल के यात्रियों को ले जा रही कार खड्ड में पलटी, आग लगने से हुई खाक- तीन घायल

संबंधित समाचार