मुरादाबाद : हाजी इकराम कुरैशी बोले- अतीक और अशरफ की मौत की जिम्मेदार है समाजवादी पार्टी
मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाय चुनाव के चुनावी समर में बीती रात शहर के नागफनी इलाके में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रिजवान कुरैशी की एक जनसभा आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने मंच से जनता को संबोधित किया। इसी कड़ी मे सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे हाजी इकराम कुरैशी मौजूदा कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में अपनी पूर्व पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेसी नेता हाजी इकराम कुरैशी ने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बताया। साथ ही असद एनकाउंटर और अतीक-अशरफ की मौत का जिम्मेदार भी समाजवादी पार्टी को ही ठहराया।
हाजी इकराम कुरैशी ने अपने संबोधन के दौरान कहा की विधानसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उमेश पाल हत्याकांड के मुद्दे को इस तरीके से उठाया। जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवेश में आ गए और उन्होंने यह कार्यवाही की। इसके अलावा उन्होंने सपा और भाजपा को छोटी-बड़ी बहनें भी बताया।
आपको बतादें कि हाजी इकराम कुरैशी समाजवादी पार्टी से मुरादाबाद देहात विधानसभा से 2017 में विधायक चुने गए थे। सपा सरकार में हाजी इकराम दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे हैं। लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव में सपा हाईकमान ने हाजी इकराम कुरैशी का टिकट काट दिया। इसी खफा होकर हाजी इकराम कुरैशी ने सपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : भाजपा को घेरने में कांग्रेस-सपा व बसपाई रणनीतिकार पसीना-पसीना
