Etawah Accident : टैक्टर-ट्राली से गिरे बच्चे, ऊपर से गुजर गया पहिया, दोनों की मौत, परिजन की रो-रोकर आंखे नम
इटावा में टैक्टर-ट्राली से कुचल कर दो बच्चों की मौत।
इटावा के भरथना कोतवाली क्षेत्र में टैक्टर-ट्राली से कुचल कर दो बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली क्षेत्र में ग्राम भिघसिया साम्हो पर ट्रैक्टर ट्राली के पहिये से कुचल कर एक बच्चे व एक बालिका की मौके पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
ग्राम भिघसिया निवासी अजय कुमार बीती शनिवार की रात्रि करीब 8 बजे अपने भाई के ट्रैक्टर में लगी ट्राली में गेंहू भरकर गांव से भरथना के मोहल्ला छोला मन्दिर मार्ग पर लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर पर गांव निवासी श्याम सिंह पुत्र वदन सिंह की 15 वर्षीय पुत्री खुशी को भी अपने हाल निवास छोला मन्दिर आना था। जिसके कारण खुशी गांव से ही ट्रैक्टर के बोनट पर बैठ गई साथ ट्रैक्टर चालक ने अपने 3 बर्षीय बच्चे वंशू को भी अपने साथ ले लिया।
जिस पर खुशी वंशू को गोद मे लेकर ट्रैक्टर के बोनट पर बैठ गई। ग्राम भिघसिया-साम्हो के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर के बोनट पर बैठी खुशी, बच्चे वंशू के साथ नीचे गिर गई। जिसके ऊपर से ट्रैक्टर ट्राली का पहिया गुजर गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
