प्रयागराज : बाइक सवार ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत हनुमानपुर मोरी धरवारा के पास रविवार को एक युवक को बाइक सवार बदमाश ने गोली मार दी। हलांकि गोली युवक के हाथ मे लगी और युवक जमीन पर गिर पड़ा। मौके से बाइक सवार भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक कृष्ण जी पांडेय उर्फ भोले (35) वर्ष पुत्र हरी प्रसाद पांडेय निवासी भडेवरा करछना रविवार शाम अपनी मोटरसाइकिल की चेन बनवाने के लिए अर्जुन पटेल की दुकान पर हनुमानपुर मोरी गए हुए थे। तभी हनुमानपुर निवासी प्रमोद दुबे बंदूक लेकर पहुंचा और उनके ऊपर गोली चला दी। कृष्ण पांडेय ने बचाव के लिए बंदूक की नली को पकड़ लिया जिससे गोली उनके हाथ में लग गयी। घटना के दौरान वह जमीन पर गिर पड़े। वही गोली मारकर प्रमोद दुबे मौके से फरार हो गया। 

स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवा दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। करछना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही ही कि गोली किसने चलाई है। अभी गोली चलाने का कोई कारण स्प्ष्ट नही हो सका है।

ये भी पढ़ें -Chitrakoot Murder : युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, चेहरा भी बिगाड़ा, पत्नी बोली- कैसे पालेंगे बच्चों को

संबंधित समाचार