लखनऊ: आदर्श व्यापार मंडल ने किया 'विजय संकल्प सभा' का आयोजन, बीजेपी महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल को विजय दिलाने का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में रविवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने 'विजय संकल्प सभा' का आयोजन किया। जिसमें आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले राजधानी के व्यापारियों ने भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल को महापौर पद पर विजय दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान 'विजय संकल्प सभा' को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, बीजेपी की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल, बीजेपी के नगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी और अनुसूचित आयोग के सदस्य रमेश तूफानी ने संबोधित किया।

इस अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने महापौर प्रत्याशी को राजधानी के व्यापारियों की विभिन्न समस्याएं बताई और उनसे उनके समाधान के सहयोग के लिए वायदा मांगा। वहीं महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने चुनाव में सहयोग मांगा और विजयी होने पर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान करेंगी।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के हितेषी है। उन्होंने महापौर सहित सभी सभासद प्रत्याशियों के लिए व्यापारियों का सहयोग मांगा तथा सभी समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग का वायदा किया

विजय संकल्प सभा में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,नगर अध्यक्ष हरजिण्दर सिंह, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लखनऊ महामंत्री राजीव शुक्ला, मोहित कपूर, संजय त्रिवेदी, आशीष गुप्ता, अमित अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा, शतरूपा पांडे, अंजलि मोरिया, रेनू अग्रवाल, रितु ठाकुर, मनोरमा मिश्रा, पुनीता भटनागर ,रेनू सिंह ,मोहम्मद आरिफ, राधेश्याम शर्मा, पंकज अरोड़ा, ओम प्रकाश शर्मा, अंबुज शर्मा, डॉक्टर ए के सिंह, राजाराम रावत, टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार, सर्वेश मिश्रा, अजय प्रताप सिंह बबुआ, समेत विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी और भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

ये:भी पढ़ें:- लखनऊ: जल संरक्षण को लेकर बीबीएयू में 'संचय जल, बेहतर कल' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता