रामपुर: आजम समर्थकों ने भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी समर्थकों को रोककर की गाली गलौच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी के वोट मांगने जा रहे समर्थकों को सपा नेता आजम खां के कार्यकर्ताओं ने रास्ते में रोककर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बचे एक आरोपी को पुलिस तलाश रही है।

चार मई को होने वाले स्थनीय नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी  प्रत्याशियों के समर्थक वोट मांगे रहे हैं। इस दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के राजद्वारा निवासी अरबाज खान का कहना है कि 29 अप्रैल की शाम को वह अपने साथियों के साथ डा. तनवीर की पत्नी के समर्थन में चादर वाला बाग के पास वोट मांग रहे थे कि इस दौरान आजम खां के समर्थक आदिल और समीर सहित तीन लोगों ने उन लोगों को रोककर कहा है कि जिन्होंने आजम खां की सियासत को खत्म कर दिया, उन्ही के समर्थन में तुम वोट मांग रहे हो, इसी बात को लेकर गाली गलौच हो गई।

जहां आजम खां समर्थकों ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी थी। इस मामले में पीड़ित ने थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। शहर कोतवाल प्रभारी गजेंद्र त्यागी ने बताया कि इस मामले में समीर और आदिल को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है। बचे आरोपी की तलाश हो रही है।

यह भी पढ़ें- रामपुर : अनियंत्रित होकर नदी में पलटा ट्रैक्टर, किसान की दबकर मौत

संबंधित समाचार