मन की बात का प्रत्येक संस्करण अपने आप में एक नई जानकारी और प्रेरणा : कमलेश मिश्रा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड रविवार को बूथों पर कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मंदिरों, मदरसों, चर्चो और मठों में धर्म गुरुओं के साथ सुना गया। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से व्यापक तैयारियां की गईं। 

500 से अधिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया। बूथों पर मंत्री, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के साथ कार्यक्रम को सुना । लखनऊ जिले की विधानसभा सरोजनीनगर वार्ड नं 60 विद्यावती के बूथ संख्या 404 पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्र ने कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों के साथ मन की बात सुनी। 

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि मन की बात का प्रत्येक संस्करण अपने आप में एक नई जानकारी और प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत रहा है। प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सीधे लोगों के मन से जुड़ा रहा है। इसी क्रम में  भाजपा महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने ईसाई समुदाय के साथ कैंट की बूथ संख्या 323 के तहत ऑलसेंट्स गैरिसन चर्च, कैंट में लाइव देखा। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कैंट की बूथ संख्या 129 पर, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने जानकीपुरम प्रथम वार्ड , राजेश्वर सिंह ने कल्ली पश्चिम में कार्यकर्ता बबलू तिवारी के आवास पर मन की बात कार्यक्रम सुना।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : चौरी-चौरा कांड के शहीदों को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार