भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन : 10 दिनों तक होगी दक्षिण भारत की यात्रा, गोरखपुर से यात्रियों का स्वागत कर हुई शुरुआत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी के स्थानीय दर्शनीय स्थल के लिये भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा ‘दक्षिण भारत यात्रा‘ 30 अप्रैल को गोरखपुर से 00.05 बजे चलाई गयी। यह यात्रा 30 अप्रैल से 10 मई तक चलेगी। ये पूर्वोत्तर रेलवे से चलाई जाने वाली दूसरी भारत गौरव ट्रेन है। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का माला पहनाकर टीका लगाकर स्वागत किया गया।

इस ट्रेन में गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, ऊँचाहार, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशनों पर उतरने चढ़ने की सुविधा दी गई है। 

सम्पूर्ण भारतीय रेल पर थीम आधारित पर्यटक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेल की टूरिस्ट सर्किट ट्रेनें हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिकता और प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं। भारत गौरव ट्रेनों से स्थानीय और क्षेत्रीय पयर्टन को बढ़ावा मिलता है।


ये भी पढ़ें -पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने का अलर्ट, रोकी गई ट्रेन

संबंधित समाचार