बहराइच: समलैंगिक विवाह के वैधानीकरण के विरोध में VHP ने DM को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। समलैंगिक विवाह के वैधानीकरण करने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया। सभी का कहना है कि देश में ऐसे विवाह को मंजूरी न दी जाए।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष तरुण कुमार सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की बैठक के बाद सभी ने विवाह परंपरा एवं विवाह प्रणाली के मूल सिद्धांतों के खिलाफ समलैंगिक विवाह को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किए गए सुनवाई पर मंथन किया। पदाधिकारियों ने विवाह को संयोजन नहीं बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मिलन बताया। सभी ने समलैंगिक विवाह का वैज्ञानिक कारण किए जाने का विरोध किया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जजों से इस पर पुनर्विचार की मांग की। पदाधिकारियों ने डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र प्रतिनिधि एडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया। इस दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -सीएम आवास के पास आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की मौत

संबंधित समाचार