गोंडा: पूर्व जिलाध्यक्ष समेत भाजपा से 6 और निष्कासित
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कार्रवाई
अमृत विचार, गोंडा। भारतीय जनता पार्टी से बगावत करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के निष्कासन का सिलसिला जारी है। रविवार को पूर्व चेयरमैन समेत 10 लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद अब पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अकबाल बहादुर तिवारी व जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह समेत 6 लोगों को निष्कासित कर दिया गया है। इन सभी पर पार्ची विरोधी गतिविधियों में शाम्ल होने और निकाय चुनाव में दूसरे प्रत्याशियों की मदद करने का आरोप है।
.jpg)
जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम ने बताया कि पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अकबाल बहादुर तिवारी व वर्तमान जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह को 6वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। दोनो पदाधिकारी निकाय चुनाव मैं पार्टी की मुखालफत कर रहे हैं। इसी तरह जिला कार्यसमिति सदस्य राघव राम तिवारी को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। पार्टी की सदस्य रहीं जिया सिंह, सुमन सोनी व कमलेश सिंह को भी पार्टी से निष्काषित किया गया है। आरोप है तीनों के परिजन निकाय चुनाव का टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिला तो अब बागी उम्मीदवार को रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें -गोंडा: अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, युवक की दबकर मौत
