Kanpur: 200 फीट तक का पानी इलाकों के लिए खतरनाक, कई क्षेत्रों में यूरेनियम की मात्रा ज्यादा, पढ़ें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में 200 फीट तक का पानी कई इलाकों के लिए खतरनाक।

कानपुर में 200 फीट तक का पानी कई इलाकों के लिए खतरनाक। कई क्षेत्रों के बोरिंग व हैंडपंपों के पानी में यूरेनियम की मात्रा ज्यादा। भू गर्भ विभाग 200 फीट से ज्यादा बोरिंग कराने की जानकारी देगा।

कानपुर, [अभिनव मिश्र]। शहर के कई मोहल्लों में 200 फीट से कम हैंडपंप व सबमर्सिबल पंप के पानी में यूरेनियम की मात्रा मानक से ज्यादा पाई गई है, जो मात्रा आमजन की सेहत के हानिकारक साबित हो रही है। यूरेनियम युक्त पानी पीने से कई लोग बीमारियों की समस्या का शिकार होने को मजबूर हो रहे है। भूगर्भ विभाग अब कई मोहल्लों में 200 फीट से ज्यादा बोरिंग कराने की सलाह देगा। भूगर्भ विभाग अब 200 फीट तक के पानी को दूषित मान रहा है।

शहर के बर्रा, हरदेव नगर, ग्वालटोली मकबरा, चकेरी व कल्याणपुर समेंत कई इलाकों में केंद्र सरकार की जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया व जल संस्थान की टीम ने जांच में पाया कि सबमर्सिबल व हैंडपंप की 150 से 170 तक की बोरिंग वाले पानी में यूरेनियम समेंत अन्य बैक्टीरिया के मानक के अनुसार ज्यादा पाए गए है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए बीमारियों का कारण बन रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार कई जगहों पर हैंडपंप व सबमर्सिबल के पानी में हानिकारक केमिकल पाया गया है। शहर के अलग अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोग वाटर लेवल के हिसाब से हैंडपंप व सबमर्सिबल पंपों की बोरिंग करवाते है। जानकारी के अनुसार शहर के कई इलाकों में 150 से 170 फीट के आसपास बोरिंग कराई गई है। जांच में कई मोहल्लों का पानी दूषित पाया गया है।

दूषित पानी से बचाने के लिए भूगर्भ विभाग अब इन इलाकों में 200 फीट से अधिक बोरिंग कराने की सलाह देने की तैयारी कर रहा है, जिससे लोगों को साफ पानी पीने को मिले और दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

भूगर्भ विभाग के हाइड्रोलाजिस्ट अविरल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार व जल संस्थान की टीम ने कुछ माह पूर्व जांच के दौरान शहर के कुछ क्षेत्रों के मोहल्लों में मानक से अधिक यूरेनियम की मात्रा पाई गई थी। भूगर्भ जल विभाग चिन्हित इलाकों में लोगों को जागरूक करने के लिए योजना तैयार कर रहा है।

क्षेत्रों का पानी का स्तर

क्षेत्र--------पानी का स्तर

किदवई नगर 22.80

कालपी रोड 30.00

गुजैनी अंबेडकर नगर 16.05

आवास विकास 16.25

कल्याणपुर 24.00

दीनदयाल नगर 23.63

रतनपुर पनकी 7.68

हंसपुरम 16.40

नवाबगंज 25.80

गंगापुर नवीन 14.20

अहिरवां 18.50

चकेरी 12.23

संबंधित समाचार