नोएडा में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, पांच मजदूर दबे
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। जिले के नोएडा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहाँ के सेक्टर -63 में मामूरा गांव में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक से गिर गई। इस हादसे में पांच मजदूर डाब गए। जिन्हें गंभीर हाल में अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे की वजह तेज बारिश और आंधी को बताया जा रहा है। निर्माणाधीन इमारत में 6 मंजिल बनाई जा रही है और ये शटरिंग उसके सपोर्ट में लगाई गई थी। जिसके अचानक गिरने से ये बड़ा हादसा हो गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: नरसिंह मन्दिर के महंत अब भी लापता, पुजारी ने लाइव आकर कर ली आत्महत्या
