खतरनाक: नकाबपोश बदमाशों ने बच्चे के मुंह और कान में डाला फेवीक्विक, पुलिस ने घटना को बताया संदिग्ध
बाराबंकी, अमृत विचार। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो बदमाशों ने एक बालक के हाथ बांध कर उसके कान व मुंह में फेवीक्विक डाल दिया। जिससे उसकी अचानक हालत बिगड़ी गई। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए। मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 15 वर्षीय भतीजा धीरज पुत्र धर्मराज रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के बाहर शौच को गया था। जहां पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात लोग जो अपने चेहरे पर काला कपड़ा बांधे थे। जिन्होंने धीरज को पकड़कर उसके दोनों हाथ व आंख पर कपड़ा बांध दिया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर मुंह व हाथ की उंगलियों को फेवीक्वीक से चिपका दिया। उसके बाद कान में भी फेवीक्विक डाल दिया। कुछ देर बाद भतीजी रूबी व सुमन भी शौच को घर से निकली। जिसे देख दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। बालक की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें -नोएडा में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, पांच मजदूर दबे
