श्रमिकों की उपलब्धियों और देश के विकास में योगदान को सलाम: सुक्खू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला।  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कहा कि वह भारत और पूरे विश्व के श्रमिकों की उपलब्धियों और देश के विकास में उनके योगदान को सलाम करते हैं। सुक्खू ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने 2005 में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) कानून पारित कर प्रत्येक श्रमिक को उसका अधिकार और सम्मान देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि मनरेगा आज भी देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर वह भारत और पूरे विश्व के श्रमिकों की उपलब्धियों और देश के विकास में उनके योगदान को सलाम करर्ते हैं। यह दिन श्रमिकों के सम्मान और उनके हक का भी प्रतीक है। 

ये भी पढ़े : कर्नाटक में भाजपा ने जारी किया ‘झूठ-लूट घोषणापत्र: जयराम रमेश

संबंधित समाचार