संभल: मतदाताओं को लुभाने के लिए नेताजी ने झाड़ू से साफ की नाली, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चुनाव प्रचार के दौरान महिला मतदाता ने दिखाई गंदगी तो हरकत में आए नेताजी

बहजोई(संभल), अमृत विचार। निकाय चुनाव में जीत को प्रत्याशी तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। बहजोई में चुनाव प्रचार के दौरान अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद कुमार मौर्य ने प्रचार का नया तरीका अपनाया। हाथों में झाड़ू लेकर सड़क व नाली की गंदगी साफ कर मतदाताओं से वोट की अपील करने लगे। नेताजी के सफाई कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चुनाव के समय नेताओं से लोगों को लुभाने के लिए कई दावे करते हैं। बहजोई में निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद कुमार मौर्य अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। नगर में बारिश होने के कारण सड़कों पर कीचड़ आ गई थी। एक महिला मतदाता ने प्रत्याशी से कहा कि उनके घर के आगे इतनी गंदगी है कि निकलना भी दूभर हो रहा है। इसके बाद क्या था, निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने हाथ में झाड़ू उठा ली और वह सड़क व नालियों की सफाई करने में जुट गए।

कुछ देर उन्होंने सफाई की महिला मतदाता के घर के सामने की कीचड़ हटाई और फिर इसके बाद हाथ जोड़कर वह अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करने लगे। हालांकि उनका एक समर्थक बारिश में उनके ऊपर छाता लगाकर खड़ा हो गया। निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा सड़क की कीचड़ व नाली साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- संभल: विवाह में विदाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल, आठ के खिलाफ रिपोर्ट

संबंधित समाचार